Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर सनातन गौरव सम्मान समारोह आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 06/06/2026 12:59:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 06/06/2026 12:59:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज हिंदू युवा वाहिनी, मुरादाबाद के तत्वावधान में संगठन के मुख्य संरक्षक परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज हिंदू युवा वाहिनी, मुरादाबाद के तत्वावधान में संगठन के मुख्य संरक्षक परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद के अध्यक्ष संस्कार कत्याल व पार्षद देशरतन कत्याल के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित प्रेम चुनरिया होटल में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद महानगर के माननीय महापौर विनोद अग्रवाल जी, नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर जी (प्रदेश मंत्री, हिंदू युवा वाहिनी), डॉ. एन.पी. सिंह जी (प्रभारी, हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद मंडल), राजू कालरा जी (सदस्य, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण), अमित गुप्ता जी (महानगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद), बालयोगी दीनानाथ जी (महंत क्षेमनाथ धाम संभल), डॉ. सी.पी. सिंह जी (अध्यक्ष, आई.एम.ए.), एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह जी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और शहर की प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें विशिष्ट रूप से शामिल रहे नीटा धमीजा जी, टीटू चड्ढा जी, हरीश भसीन जी, राजीव गुंबर जी, सतीश अरोरा जी, इंद्रजीत गुलाटी जी, राजू सरीन जी, अभिषेक सिक्का जी, सुमित चावला जी, अजय दिवाकर जी, अमित अग्रवाल जी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कार कत्याल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ जी महाराज के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शील्ड भेंट कर “सनातन गौरव सम्मान” व पत्रकार बंधुओ को शील्ड भेंट कर “राष्ट्रचेतना पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर महाराज जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

Related News

उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने गिनाई मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, CM डैशबोर्ड से रोजगार तक बदली तस्वीर

बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

बिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में सरवन कुमार ने भरा जोश, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


Featured News