-
☰
No image found.
दिल्ली: विशेष स्वच्छता अभियान, निगम पार्षद मीना गोयल सफाई कर्मचारियों के साथ उतरीं मैदान में
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर त्रिनगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विस्तार
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर त्रिनगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व निगम पार्षद मीना गोयल ने किया। इस दौरान वह एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं और स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ सड़कों पर उतरकर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्वच्छता अभियान के तहत त्रिनगर की विभिन्न गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया। अभियान के दौरान कूड़ा-कचरा हटाने, नालियों की सफाई और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। निगम पार्षद मीना गोयल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस अवसर पर मीना गोयल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी यह कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करे। उन्होंने लोगों से घरों और दुकानों का कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और नागरिकों के सहयोग से ही क्षेत्र को सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सफाई व्यवस्था को लेकर निगम पार्षद के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधि द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर कार्यों का निरीक्षण करना क्षेत्र के लिए सकारात्मक संदेश है। निगम पार्षद मीना गोयल ने कहा कि उनका उद्देश्य त्रिनगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाएं और प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छ त्रिनगर, सुंदर त्रिनगर के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल
बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान
मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
