Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सेवा शिविर का कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण, वर्षों से लंबित जेल का पट्टा हुआ जारी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 01:08:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 01:08:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार के जनसेवा संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से नगर परिषद नागौर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने अवलोकन किया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार के जनसेवा संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से नगर परिषद नागौर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिला कलक्टर ने शिविर में प्राप्त प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन को राहत प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। नागौर जेल का पट्टा किया जारी* शिविर के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा लंबे समय से लंबित नागौर जेल के पट्टे को जारी किया गया । जिला कलक्टर ने कहा कि वर्षों से लंबित प्रकरणों का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने गिनाई मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, CM डैशबोर्ड से रोजगार तक बदली तस्वीर

बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

बिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में सरवन कुमार ने भरा जोश, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


Featured News