Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: आशीष प्रताप सिंह भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Ankit Kumar Singh , झारखण्ड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 12:50:30 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by.: Ankit Kumar Singh ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 12:50:30 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: रघुनाथपुर जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत सैचानी गांव (पोस्ट-दिघवालिया) के निवासी आशीष प्रताप सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सिवान जिले और बिहार का नाम गौरवान्वित किया है।

विस्तार

झारखण्ड: रघुनाथपुर जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत सैचानी गांव (पोस्ट-दिघवालिया) के निवासी आशीष प्रताप सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सिवान जिले और बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है। आशीष प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुणे स्थित सैन्य अकादमी में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

आशीष प्रताप सिंह एक सैन्य परंपरा वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता दीप नारायण सिंह भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं उनके बड़े भाई विशाल प्रताप सिंह भी भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में परिवार की देशसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आशीष ने भी सेना में अधिकारी बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आशीष की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों ने कहा कि आशीष की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन से प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी देशसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद आशीष ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। आशीष के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे सिवान जिले में गर्व का माहौल है। लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे होनहार युवा देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देकर राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने गिनाई मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, CM डैशबोर्ड से रोजगार तक बदली तस्वीर

बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

बिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में सरवन कुमार ने भरा जोश, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


Featured News