Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण, हर बच्चे के नामांकन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों पर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 12:58:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 12:58:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होना है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होना है। इसे लेकर शासन ने कड़े निर्देश दिए हैं। यह कहा गया है कि स्कूल जाने वाले हर बच्चे का नामांकन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कक्षा 5 पास करने वाले हर छात्र का नामांकन कक्ष 6 में हो। इसका उत्तरदायित्व कक्षा 5 के विद्यालय के प्रधानाध्यापक का होगा। कक्षा 8 पास करने वाले हर छात्र का नामांकन कक्षा 9 में हो, इसके लिए कक्षा 8 वाले प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व होगा। इसी तरह कक्षा 10 पास करने वाले छात्र का नामांकन कक्ष 11 में हो, इसके लिए कक्षा 10 के प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व होगा।  उन्होंने कहा है कि नए सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है। हर विद्यालय में कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन व नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए। ऑनलाइन उपस्थिति के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विकसित पोर्टल पर छात्रों व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जाए। अनुपस्थित होने वाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी राजकीय एडे ड  व स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्य से संपर्क में रहें. एकेडमिक कैलेंडर, नियमित पढ़ाई,नियमित आकलन, व्यावसायिक शिक्षा, उपस्थिति व इंटर्नशिप आदि को लेकर हर महीने में एक बार अवश्य संवाद करें. साथ ही नए सत्र को लेकर समय से तैयारी पूरी करें। 

Related News

उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने गिनाई मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, CM डैशबोर्ड से रोजगार तक बदली तस्वीर

बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

बिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में सरवन कुमार ने भरा जोश, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


Featured News