-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सेवा दिवस के रूप में मनाया गया विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिवस
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ पूजन किया गया तथा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही आमजन के लिए जल सेवा की व्यवस्था की गई और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। सेवा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मंशापूर्ण मंदिर में साधु-संतों को अल्पाहार का वितरण किया गया। वहीं गौरी सरोवर गणेश मंदिर पर श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।
इन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के युवा नेता देवेंद्र सिंह देवू द्वारा किया गया।इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस सेवा दिवस कार्यक्रम के अवसर पर दीपू खरिका, अभिनाश भदौरिया, प्रदीप राजावत, आशीष, बिट्टू भदौरिया , गौरव, शैलू, गोलू भदौरिया, राधा मोहन, राहुल सोनी, शिवम आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल
बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान
मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
