Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बंधक बनाकर युवकों की पिटाई करने वाले चार आरोपियों हुए गिरफ्तार 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 12:42:41 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 12:42:41 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा बीहड़ में पांच युवकों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पोरसा थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आठ आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा बीहड़ में पांच युवकों का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पोरसा थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आठ आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का पोरसा शहर के प्रमुख मार्गों से पैदल निकाला। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर पांच युवकों को बंधक बनाकर उन्हें बीहड़ क्षेत्र में ले जाकर डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा था। आरोप है कि मारपीट का वीडियो भी बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पीड़ित युवकों की शिकायत पर पोरसा थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 इसके बाद कानून का संदेश देने के उद्देश्य से गिरफ्तार आरोपियों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के प्रमुख मार्गों से पैदल निकालते हुए थाना लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले में फरार चल रहे अन्य चार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मामले को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related News

उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने गिनाई मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, CM डैशबोर्ड से रोजगार तक बदली तस्वीर

बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

बिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में सरवन कुमार ने भरा जोश, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


Featured News