-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त डीआईओएस और बीएसए का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, जनपद मुरादाबाद की ओर से शुक्रवार, 12 जून 2026 को नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रितु तोमर तथा नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित सिंह के मुरादाबाद आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, जनपद मुरादाबाद की ओर से शुक्रवार, 12 जून 2026 को नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रितु तोमर तथा नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित सिंह के मुरादाबाद आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक नन्हें सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह तथा संगठन मंत्री अर्जुन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह ने संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और शिक्षक हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक कार्य करेंगे तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त अधिकारी संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। दोनों अधिकारियों ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष रीता सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, मौ. जुहैब शकीब, उपासना गुप्ता तथा विशाल वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।
उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल
बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान
मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
