-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 320 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक समेत भेजे गए जेल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी मुखबिर की सूचना पर पुलिस और नारकोटिक्स संयुक्त टीम के द्वारा बृहस्पतिवार देर शाम डोडा की खेफ के साथ गिरफ्तार दोनो तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी मुखबिर की सूचना पर पुलिस और नारकोटिक्स संयुक्त टीम के द्वारा बृहस्पतिवार देर शाम डोडा की खेफ के साथ गिरफ्तार दोनो तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया। दोनो के कब्जे 320 किलोग्राम डोडा,एक ट्रक,4 मोबाइल,2590 रुपये बरामद किए गए है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया बृहस्पतिवार देर शाम करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव और थाना दरोगा मांगे राम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने हाइवे के रहपुरा जागीर अंडरपास के पास सर्विस रोड से एक ट्रक समेत थाना मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर निवासी प्रेमप्रकाश और थाना विशारत गंज के मोहल्ला काठियाना निवासी पुष्पेंद्र सिंह को घेरकर गिरफ्तार कर लिया था।ट्रक की तलाशी लेने पर 320 किलोग्राम डोडा मादक पदार्थ बरामद किया गया।पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया।पुष्पेंद्र सिंह ट्रक मालिक और प्रेमप्रकाश चालक है।दोनो झारखंड से डोडा लाकर पंजाब के लोगों को सप्लाई करते है।बृहस्पतिवार को भी पंजाब के किसी व्यक्ति के साथ उनकी डील हुई थी। लेकिन उससे पहले वह पकड़े गए।पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। उनके पास से डोडा के साथ 4 मोबाइल,ट्रक,2590 रुपए नकद बरामद किये गए है।
उत्तर प्रदेश: तीन फरार इनामी आरोपियों के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, महिला समेत दो गंभीर घायल
बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान
मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
