Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: कृति डिफेंस एकेडमी में 500 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 01:15:29 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 01:15:29 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा शहर के मिर्जापुर स्थित कृति डिफेंस एकेडमी में बिहार पुलिस, अग्निवीर एवं बिहार होमगार्ड में चयनित सफल अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: नवादा शहर के मिर्जापुर स्थित कृति डिफेंस एकेडमी में बिहार पुलिस, अग्निवीर एवं बिहार होमगार्ड में चयनित सफल अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए। उनका स्वागत अकादमी के संचालक एवं नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कोच कृति रंजन ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 500 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बिहार पुलिस, अग्निवीर एवं बिहार होमगार्ड जैसी सेवाओं में चयनित होकर सफलता हासिल की है। सम्मान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ए.के. गुरु जी तथा डॉ. विक्रम यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कृति डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मगही गायक अमित आशिक, डीके धनराज एवं अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया। कलाकारों के गीत-संगीत ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोच कृति रंजन, कोच विक्रम यादव, कृष्णा यादव, कोच विक्की, कोच कुणाल, कोच निराला, कोच राहुल कुमार, डिजिटल एवं टेक्निकल सपोर्टर नीतीश कुमार, रोहित, सुबोध एवं गुड्डू सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान करना तथा अन्य युवाओं को देश सेवा और सरकारी सेवाओं में चयन के लिए प्रेरित करना था।