Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वांछित अपराधी उमेश यादव उर्फ गुनगुन तमंचे संग गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 08/10/2025 11:30:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 08/10/2025 11:30:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे अपराधियों के हौसले पुलिस के सामने धराशायी। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने आज अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे अपराधियों के हौसले पुलिस के सामने धराशायी। थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने आज अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह द्वारा कामूपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हरदासपुर मोड़ से वांछित अपराधी उमेश यादव उर्फ गुनगुन, पुत्र जगदीश यादव, निवासी ग्राम गोविन्दपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को एक  देशी तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज किया गया।


अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपी उमेश यादव उर्फ गुनगुन का आपराधिक इतिहास भी काफी गंभीर है‌ मुकदमा संख्या 096/25 – धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना करीमुद्दीनपुर मुकदमा संख्या 98/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना करीमुद्दीनपुर मुकदमा संख्या 226/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना करीमुद्दीनपुर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह, थाना करीमुद्दीनपुर शामिल रहे।