-
☰
उत्तराखंड: संत रविदास के विचारों को प्रासंगिक कर रही भाजपा सरकार: स्वामी यतीश्वरानंद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: संत रविदास के हर व्यक्ति को समान अधिकार एवं शिक्षा के विचारों को प्रासंगिक कर रही भाजपा सरकार: स्वामी यतीश्वरानंद शिवगढ़ में संत रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना
विस्तार
उत्तराखंड: संत रविदास के हर व्यक्ति को समान अधिकार एवं शिक्षा के विचारों को प्रासंगिक कर रही भाजपा सरकार: स्वामी यतीश्वरानंद शिवगढ़ में संत रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में बताएं संत के सिद्धांत, बोले मतभेदों को भूलाकर करें एक दूसरे का सम्मान लक्सर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम शिवगढ़ में संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज की मूर्ति की स्थापना के अवसर पर कहा कि आज के समय में भी गुरु रविदास जी के योगदान और अनमोल विचारों को याद किया जाता है। संत रविदास के विचारों के अनुसार भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काम कर रहे हैं। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि संत रविदास ने हर व्यक्ति को समान अधिकार, शिक्षा और ज्ञान देने की बात पर जोर दिया था, जिसका आज पूरी तरह से पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में उत्पन्न हो रहे मतभेद को खत्म और सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए आवाज उठाई और इस विषय के बारे में लोगों को जागरूक किया था। स्वामी नरेश भगत महाराज ने कहा कि संत रविदास छूआछूत के खिलाफ थे, उनके उपदेशों में व्यक्तिगत आध्यात्मिक स्वतंत्रता और भक्ति पर जोर दिया गया, जिसे सभी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, शुभम, रजत, विरेंद्र, गोरधन, हुकुम सिंह, पंकज, रविंद्र, ब्रजपाल, विक्की, हन्नी, कोमल चौहान, डॉ सोमवीर, पूर्व प्रधान मांगेराम, सुरेश चौहान, डॉ जसवीर चौहान, तेजपाल चौहान, देवेंद्र चौहान, श्रवण, अमन कुमार, सुरेश चंद, रोहित कुमार आदि शामिल हुए। लक्सर विधानसभा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर पंचायत में ग्राम शिवगढ़ में संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज की मूर्ति की स्थापना समारोहपूर्वक हुई।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर कलां में भव्य स्वागत हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहित के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी दूरदर्शी नेता है और वे हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वागत में पहुंचे सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता को सम्मान देती है और आगे बढ़ाने काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यशवीर प्रधान ने स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा लगातार जनता हित में कराए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर अभिषेक सैनी, मंडल अध्यक्ष चित्रकुमार सैनी, ईश्वरचंद सैनी, प्रधान विकास सैनी, रविश सैनी, चेयरमैन पवन सैनी, देवेंद्र प्रधान, सूर्यकांत सैनी, नरेंद्र काम्बोज, प्रधान सचिन गोयल, प्रदीप सैनी, रामकुमार सैनी, जगमोहन चौहान, बॉबी चौहान, सागर सैनी, गौरव सैनी, प्रथ्वी सिंह राणा, प्रधान सहदेव, अनुज, बिजेंद्र शर्मा, अतुल सैनी, अवनीश सैनी एडवोकेट आदि शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश: सरदार सेना ने उठाई मृतक प्रदीप पटेल के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी
हरियाणा: मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमले को संगठनों ने बताया देशद्रोह
मध्य प्रदेश: माई की महापंचायत" के ऐतिहासिक एकता प्रयास से नवरात्रि 2025 बना अविस्मरणीय पर्व
उत्तर प्रदेश: कटर प्लांट पर दबंगों का हमला, खनन व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर बेहोश किया, आरोपी फरार
Gujrat Rape Case: तीन मछुआरों ने 50 साल की महिला के साथ किया दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: वड़ोदरा के कोठी फल्यु में सर्द पुनम पर पारंपरिक गरबे और वेशभूषा प्रतियोगिता का उल्लास