-
☰
No image found.
राजस्थान: रिश्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, तीन लोगों की मौत से इलाके में मची सनसनी
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
राजस्थान: बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।
विस्तार
राजस्थान: बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार इस हमले में जान गंवाने वालों में दो लोग खारवाली गांव के रहने वाले थे, जबकि एक मृतक सुरजनवाली गांव का रहने वाला बताया गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की के रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद विवाद हिंसक हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थिति को देखते हुए सुरजनवाली और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी घटना को रोका जा सके। हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है की पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वजह दोनों पक्षों की भूमिका और हमले की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा की जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Murder Crime News: 12वीं के छात्र की चाकू मारकर की हत्या, प्रेम संबंध बना खूनी संघर्ष की वजह
