-
☰
No image found.
आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस की बड़ी सफलता, 35 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
- Photo by : social media
संक्षेप
आंध्र प्रदेश: हैदराबाद फलकनुमा पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए गुमशुदा और चोरी हुए 35 मोबाइल फोन को ट्रेस कर के बरामद कर लिया।
विस्तार
आंध्र प्रदेश: हैदराबाद फलकनुमा पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए गुमशुदा और चोरी हुए 35 मोबाइल फोन को ट्रेस कर के बरामद कर लिया। यह कार्रवाई एसीपी फलकनुमा डिवीजन श्री एम.ए. जावेद और एसएचओ फलकनुमा श्री जांगैया के रहनुमाई में अंजाम दी गई। पुलिस के मुताबिक, डिटेक्टिव इंस्पेक्टर श्री शेख जकीर हुसैन और क्राइम टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइलों को ट्रेस किया। आधुनिक तकनीक और मुसलसल मेहनत के जरिए यह ऑपरेशन कामयाब रहा। बरामद किए गए तमाम मोबाइल फोन उनके असल मालिकों और शिकायतकर्ताओं के हवाले कर दिए गए, जिससे आवाम में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवाम से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन के IMEI नंबर महफूज़ रखें और किसी भी गुमशुदगी या चोरी की सूरत में फौरन पुलिस से राब्ता करें।
