Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Tarun Kumar , बिहार  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/06/2026 01:12:15 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Tarun Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:12:15 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार में आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।

विस्तार

बिहार: बिहार में आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़भाड़ और छात्रों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे कुल 20 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को किया जाएगा, जिससे अलग-अलग जिलों के परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले छात्रों को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शनिवार रात 9 बजे पटना से बेतिया के लिए खुलेगी स्पेशल ट्रेन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा रूट चार्ट और टाइम टेबल भी जारी कर दी है। शनिवार को पटना से बेतिया के लिए एक खास परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात नौ बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी होते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे बेतिया पहुंचेगी। इसके अलावा अकेले मुजफ्फरपुर स्टेशन से होकर ही चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इसके साथ ही शनिवार को पाटलिपुत्र से सहरसा और पाटलिपुत्र से पूर्णिया के बीच भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है ताकि कोशी और सीमांचल के छात्रों को बड़ी राहत मिल सके।

रविवार को भी चलेंगी चार विशेष ट्रेनें

शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार अन्य ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मधुबनी से दोपहर तीन बजे सीवान के लिए और दरभंगा से दोपहर 2.45 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल खुलेगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से दोपहर तीन बजे और बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 3 बजे पाटलिपुत्र के लिए विशेष ट्रेनें रवाना होंगी। साथ ही रविवार को पूर्णिया से पाटलिपुत्र और सुपौल से पाटलिपुत्र के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने इन सभी ट्रेनों की टाइम टेबल जारी कर दी है।


Featured News