Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 05:31:47 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Avay Kumar Ranjan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:31:47 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: वारिसलीगंज प्रखंड स्थित जिला परिषद डाकबंगला परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की 80वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

विस्तार

बिहार: वारिसलीगंज प्रखंड स्थित जिला परिषद डाकबंगला परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की 80वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (आर) के प्रखण्ड अध्यक्ष श्रवण पासवान ने की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान आजीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बने रहे। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और समावेशी विकास की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। 


केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों का सफलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए उन्होंने जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचा। वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक था। वे दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर सर्वमान्य नेता के रूप में अपनी पहचान रखते थे। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।कार्यकर्ताओं ने लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सर्वमान्य नेता बताते हुए उनके कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशंसा किया।मौके पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय राय, भाजपा नेता मिथिलेश पासवान, विजय पासवान, शंभू पासवान, विजय कुमार राय, इंद्रदेव पासवान, कंचन साव, डॉ शिवकुमार सहित दर्जनों बुद्धिजीवी एवं लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News