Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मुहर्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाले चौकीदार सम्मानित, वारिसलीगंज पुलिस ने दिए प्रशस्ति पत्र

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 05:25:02 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Avay Kumar Ranjan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:25:02 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएमश्री योजना के तहत जिले में चयनित 21 विद्यालयों के साथ आसपास के चयनित मध्य विद्यालयों का संविलयन किया जाना है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज प्रखंड के इंटर विद्यालय चकवाय का भी चयन पीएमश्री विद्यालय के रूप में किया गया है।

विस्तार

बिहार: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएमश्री योजना के तहत जिले में चयनित 21 विद्यालयों के साथ आसपास के चयनित मध्य विद्यालयों का संविलयन किया जाना है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज प्रखंड के इंटर विद्यालय चकवाय का भी चयन पीएमश्री विद्यालय के रूप में किया गया है। प्राप्त आदेश के अनुसार मध्य विद्यालय चकवाय के वर्ग 6 से 8 तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का संविलयन इंटर विद्यालय चकवाय में किया जाना था।इसके तहत शनिवार को विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए मध्य विद्यालय चकवाय के छठी,सातवीं एवं आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के साथ तीन शिक्षकों का संविलयन किया गया। इस अवसर पर इंटर विद्यालय चकवाय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया मध्य विद्यालय चकवाय के प्रधानाध्यापक  की मौजूदगी में विधिवत संपन्न कराई गई। 


उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर उन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, आधुनिक पुस्तकालय, खेल सामग्री एवं बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे,ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा मिल सके। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आएगा। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस पहल को शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल और आधुनिक संसाधनों के बीच पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त होगा। मौके पर शिक्षक पप्पू कुमार गणित,दीपमाला... सोशल साइंस समेत 274 विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News