Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: इंटर परीक्षा तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण हुए सम्पन्न , 54 छात्र रहे अनुपस्थित

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 06/02/2026 12:25:58 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 06/02/2026 12:25:58 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: रजौली प्रखंड में इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को पहली पाली में फिजिक्स की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में ज्योग्राफी और बिजनेस स्टडी  की परीक्षा में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

विस्तार

बिहार: रजौली प्रखंड में इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को पहली पाली में फिजिक्स की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में ज्योग्राफी और बिजनेस स्टडी  की परीक्षा में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के तीसरे दिन प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा रजौली अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों की जांच की गई। एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को रजौली के करिगांव स्थित परीक्षा केंद्र और अमावां स्थित सप्तर्षि डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें उक्त केंद्रों पर किसी प्रकार का कदाचार नहीं पाया गया। शांतिपूर्ण माहौल में इंटर की परीक्षा हो रही थी। एसडीओ ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यापक तैयारी की है।

 

इसके तहत कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस की नियुक्ति की गई है। इंटर परीक्षा के तीसरे दिन भी रजौली अनुमंडल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र से कोई भी परीक्षार्थी चिट-पुर्जा के साथ नहीं पकड़ाया। परीक्षा केंद्र से कोई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में फिजिक्स की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में ज्योग्राफी और बिजनेस स्टडी की परीक्षा में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा नागाजी की तपोभूमि में डिवाइडर को मिली हरियाली, डॉ. अनिल गुप्ता की पहल से शुरू हुआ हरित अभियान

उत्तर प्रदेश: भारत में बढ़ते अपराध और झूठे मुकदमों के विरोध में गरीब शक्ति दल का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: ग्रीष्मकालीन धान की अवैध सिंचाई पर प्रशासन सख्त

बिहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का आवास में संदिग्ध हालात में निधन, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी को हमीरपुर में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

मध्य प्रदेश: भाजपा की नीतियों से आमजन बेबस, आज भी कांग्रेस के जनाधार को चाहता है जनता : अरुण यादव


Featured News