-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा आशुतोष कुमार झा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा अरविन्द कुमार के
विस्तार
बिहार: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा आशुतोष कुमार झा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा अरविन्द कुमार के निर्देश पर दिनांक 26 अप्रैल 2026 को नवादा प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा परिसर में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा के लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो० साजिद अयुब खान, पी०एल०वी० रामनुज कुमार, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने संबोधन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो० साजिद अयुब खान ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनके अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क अथवा रियायती दर पर कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति की व्यवस्था तथा शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के दिव्यांग बच्चों के पालन-पोषण, पोषण आहार एवं विशेष देखभाल के लिए भी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके अधिकारों की रक्षा हेतु जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
मध्य प्रदेश: दमोह में तेज रफ्तार कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार हुए घायल
मध्य प्रदेश: अशोकनगर जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित, एक प्रकरण का निराकरण
मध्य प्रदेश: पटेरा नगर परिषद में दूषित पानी पर बवाल, MBR में मिला कचरा
गुजरात: वडोदरा में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, BJP कार्यकर्ताओं पर दिनदहाड़े प्रचार का मामला
उत्तर प्रदेश: ड्रमंडगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
