-
☰
बिहार: पुलिस ने डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान चलाया, युवाओं को किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गठित टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ के गांव निहालावास का दौरा किया।
विस्तार
बिहार: पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गठित टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ के गांव निहालावास का दौरा किया। गांव के पंचायत घर में आयोजित जनसभा के दौरान निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर युवाओं के साथ नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि पुलिस नशे की लत में फंसे व्यक्तियों को मुख्य धारा में वापस लाने के लिए प्रयासरत है, जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहता है, पुलिस उसकी हर संभव मदद करेगी। टीम ने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीणों को कानूनी बदलावों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच प्रतिनिधि मदनलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए
बिहार: हिसुआ परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी कदाचार के चलते निष्कासित किया गया
उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत
मध्य प्रदेश: कैट तहसील इकाई का गठन, पंकज जागेटिया बने अध्यक्ष
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता