Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: रत्न संजय बिहार पुलिस सेवा में पुनः योगदान की संभावना

- Photo by : ncr samachar

बिहार  Published by: Deepak Kumar , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 28/11/2024 12:05:10 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Deepak Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/11/2024 12:05:10 pm
Share:

विस्तार

बिहार: बिहार के प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी श्री रत्न संजय, जो अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और कड़ी पुलिस व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर राज्य पुलिस सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हो सकते हैं। उनका नाम उन अधिकारियों में लिया जाता है जिन्होंने बिहार में पुलिस व्यवस्था को एक नई दिशा दी और अपराधियों पर कड़ा अंकुश लगाया। श्री रत्न संजय ने सीबीआई, मध निषेध, स्पेशल निगरानी, और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वे एसएसबी के आईजी लखनऊ मुख्यालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत और कार्यकुशलता के कारण बिहार सरकार और आम जनता के बीच उनकी छवि बेहद सकारात्मक है। 2005 में जब नीतीश सरकार ने बिहार में सत्ता संभाली थी, तब श्री रत्न संजय को बिहार के विभिन्न जिलों में माफियाओं, गुंडों, और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जाना जाता है। उन्होंने सिवान, बगहा, मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों में पुलिस प्रशासन को मजबूत किया। मुजफ्फरपुर में एसएसपी के रूप में उनकी कार्यकुशलता ने जिले को अपराध मुक्त बनाने में मदद की। उन्होंने अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की और पुलिस बल को बेहतर तरीके से तैयार किया। श्री रत्न संजय का सबसे अहम योगदान रेल डाका और तस्करी की घटनाओं को रोकने में था। मुजफ्फरपुर में रेल पुलिस की स्थिति में सुधार करने के साथ-साथ उन्होंने मोतीपुर क्षेत्र में अपराधों को काबू में किया। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए उन्होंने हाईवे मोबाइल गाड़ी की शुरुआत की, जो आज भी सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है। मध निषेध के अभियान में भी श्री रत्न संजय का योगदान अहम था। उन्हें स्पेशल आईजी के पद पर नियुक्त किया गया, और उनके नेतृत्व में शराबबंदी के अभियान ने काफी सफलता हासिल की। साथ ही, श्री रत्न संजय ने कई चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया, जब राज्य में पुलिस बल और संसाधनों की कमी थी।

आज बिहार की जनता श्री रत्न संजय को एक कुशल और साहसी अधिकारी के रूप में याद करती है, जिन्होंने बिहार के अपराध और भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा उठाए गए ठोस कदमों से राज्य में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ। राज्य सरकार की ओर से सूत्रों के मुताबिक, श्री रत्न संजय को बिहार पुलिस सेवा में फिर से शामिल किया जा सकता है। उनके कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता पर जनता और सरकार दोनों का गहरा विश्वास है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें बिहार पुलिस में फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा है। बिहार सरकार के लिए श्री रत्न संजय का योगदान बेजोड़ साबित हुआ है, और आने वाले समय में उनकी वापसी से पुलिस प्रशासन में और भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।