Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: बैरियाटांड़ गांव में नल-जल योजना हुई ठप, नए बोरिंग से जलापूर्ति जल्द बहाल
 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 05/02/2026 02:05:37 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 05/02/2026 02:05:37 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा मेसकौर प्रखंड अंतर्गत तेतरिया पंचायत के बैरियाटांड़ गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बाधित है।

विस्तार

बिहार: नवादा मेसकौर प्रखंड अंतर्गत तेतरिया पंचायत के बैरियाटांड़ गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बाधित है। योजना के बंद पड़े रहने से गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण महिला ललिया देवी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि नल-जल योजना के तहत लगाए गए नल से कई सालों से एक बूंद पानी भी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में गांव के लोग दूर-दराज के कुएं, चापाकल या अन्य असुरक्षित जल स्रोतों से पानी लाने को विवश हैं। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नल-जल योजना केवल कागजों में ही चल रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सरकार द्वारा गांव में पानी की सुविधा देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बैरियाटांड़ गांव के लोग अब भी प्यास से जूझ रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल योजना को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। क्या कहते है अधिकारी पीएचडी के अभिषेक कुमार ने बताया कि पुराने जलस्रोत के पूरी तरह फेल हो जाने के कारण जलापूर्ति बाधित थी, जिसे देखते हुए विभाग द्वारा नया बोरिंग कराया गया है। नया बोरिंग सफल रहा है और उससे पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है। बोरिंग से पानी टंकी तक पहुंचाने के लिए पाइपलाइन एवं मोटर इंस्टॉलेशन का कार्य अभी बाकि समय लगेगा।