-
☰
बिहार: वारिसलीगंज पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को किया वापस
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: आपरेशन मुस्कान योजना के तहत बुधवार को चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को वारिसलीगंज पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाया।
विस्तार
बिहार: आपरेशन मुस्कान योजना के तहत बुधवार को चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को वारिसलीगंज पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि चोरी या गुम हुए दो मोबाइल फोन को बरामद किया गया है, जिसे उनके वास्तविक धारक को सौपा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मोबाइल फोन की चोरी या गुम हो जाना लोगों का जीवन में एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में किसी का खोया हुआ मोबाइल फोन वापस मिल जाय तो यह किसी सौगात से कम नही है। मोबाइल फोन मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी देखी गई। पुलिस आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग जैसी तकनीकों का उपयोग कर मोबाइल फोन बरामद कर वारिसलीगंज नगर परिषद के शेरपुर मोहल्ला निवासी उदय मांझी के पुत्र राजू कुमार तथा पकरीबरावां थाना क्षेत्र के धेवधा गांव निवासी सीतारम रविदास के पुत्र धीरेन्द्र कुमार को थाना परिसर स्थित अपने चेम्बर में बुलाकर मोबाइल सौंप दिया।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए
बिहार: पुलिस ने डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान चलाया, युवाओं को किया जागरूक
बिहार: हिसुआ परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी कदाचार के चलते निष्कासित किया गया
उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत
मध्य प्रदेश: कैट तहसील इकाई का गठन, पंकज जागेटिया बने अध्यक्ष
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता