-
☰
No image found.
दिल्ली: ISI लिंक्ड आतंकी साजिश का भंडाफोड़, स्पेशल सेल ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के संपर्क में थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी दिल्ली में फायरिंग जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपी और नेटवर्क कनेक्शन पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान 23 वर्षीय शुभदीप सिंह, 22 वर्षीय गुरजंत सिंह, 28 वर्षीय साजन सिंह और 24 वर्षीय गगनप्रीत के रूप में हुई है। इनमें से तीन पंजाब और एक दिल्ली का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि ये सभी विदेशी नंबरों और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। बरामद हथियार और डिजिटल सबूत छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो विदेशी निर्मित पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों से कई अहम डिजिटल सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो पूरे नेटवर्क को उजागर करने में मदद कर सकते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्हें पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जाते थे, जिन्हें पंजाब सीमा के पास रिसीव किया जाता था। इसके बाद इन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करने का नेटवर्क सक्रिय किया जाता था। दिल्ली में रेकी और टारगेट प्लानिंग जांच में यह भी सामने आया है की आरोपी गगनप्रीत ने दिल्ली के कई पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी। उसे राजधानी में फायरिंग जैसी घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके लिए पूरी प्लानिंग तैयार की जा रही थी। स्पेशल सेल अब इस पूरे मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इस नेटवर्क का विस्तार अन्य राज्यों तक तो नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल के महीनों में शाहजाद भट्टी से जुड़े कई मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ किया है, जिससे इस तरह के नेटवर्क पर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।
Hit and Run Case: सार्थक मट्टू के माता-पिता ने मांगा इंसाफ, कानून पर उठे सवाल
दिल्ली: अस्पताल खरीद घोटाले की जांच हुई तेज, एसीबी ने दो और पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार
Crime Update:17 वर्षीय नाबालिग को पिता को लिवर देने की अनुमति, दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला
Delhi Crime: दिल्ली में चलती कार में महिला से छेड़छाड़, मोमोज के बहाने ले जाने का आरोप
