-
☰
No image found.
Delivery Boy Stabbed To Death: फूड डिलीवरी विवाद बना हत्या की वजह, 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर करी हत्या
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में फूड डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया की एक 15 वर्षीय नाबालिक की जान चली गई।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में फूड डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया की एक 15 वर्षीय नाबालिक की जान चली गई। आरोप है की कहासुनी के दौरान दो युवकों ने कृष्ण रोशन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार 10 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे आंबेडकर नगर थाने में पीसीआर कॉल के माध्यम से चाकूबाजी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल कृष्ण रोशन को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। तकनीकी जांच और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फूड डिलीवरी को लेकर हुआ था विवाद जांच में सामने आया हैं की हत्या के पीछे कोई बड़ी आपराधिक योजना नहीं थी, बल्कि फूड डिलीवरी से जुड़ा विवाद था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को शिकायत थी की डिलीवरी में उन्हें आर्डर किया गया सामान नहीं मिला था। इसी बात को लेकर उनके मन में नाराजगी थी। आरोप है की इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने कृष्ण रोशन को रास्ते में रोककर उससे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर कृष्ण रोशन पर हमला कर दिया। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल उर्फ धोबी और राहुल तोमर उर्फ मोटा नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दक्षिणपुरी के सुभाष कैंप इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। मृतक कृष्ण रोशन के परिवार के अनुसार वह तीन बहनों का भाई था और हाल ही में उसने 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की थी। वह अपने पिता की आर्थिक मदद करने के लिए फूड डिलीवरी का काम करता था। परिवार का आरोप है की घटना के दौरान उसके साथ लूटपाट भी की गई थी। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। पुलिस की जांच जारी दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Murder Crime News: 12वीं के छात्र की चाकू मारकर की हत्या, प्रेम संबंध बना खूनी संघर्ष की वजह
