-
☰
No image found.
हरियाणा: डीसी अनुपमा अंजली ने नागरिक अस्पताल का लिया जायजा, मरीज सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नारनौल के हरिसिंह 22 अप्रैल उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन आम नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विस्तार
हरियाणा: नारनौल के हरिसिंह 22 अप्रैल उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन आम नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिक अस्पताल नारनौल का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया। इस क्रम में वे दवा वितरण काउंटर पर पहुंचीं और वहां मौजूद नागरिकों से सीधे रूबरू होकर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी दवा की उपलब्धता में कमी है, तो उसे अविलंब मंगवाया जाए ताकि नागरिकों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल परिसर के भीतर ही सुलभ हो सकें।
इस दौरान उपायुक्त ने सहायता केंद्र, पूछताछ केंद्र और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना काउंटर का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने एसएनसीयू, विभिन्न वार्डों और ट्रॉमा सेंटर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ आशा शर्मा व डॉ विजय डबास सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
