Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: शहीद हवलदार महेंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रतिमा अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 17/07/2026 01:26:02 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 17/07/2026 01:26:02 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लावन में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद हवलदार महेंद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लावन में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद हवलदार महेंद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। समारोह में शहीद के परिजनों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद हवलदार महेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर किया गया। पूरे परिसर में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और शहीद महेंद्र सिंह अमर रहें नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारत की सीमाएं हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। शहीद कभी मरते नहीं, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर सदैव जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद हवलदार महेंद्र सिंह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र और देश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी वीरता और देशभक्ति की गाथा सदैव युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

समाज का दायित्व है कि वह अपने शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहे। शहीदों के सम्मान में स्थापित की गई प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं होतीं, बल्कि वे राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक होती हैं। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि गांव लावन की धरती ने एक ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, जिसने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद हवलदार महेंद्र सिंह की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देगी कि राष्ट्र सेवा और देशभक्ति से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं।बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा कि युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। जब युवा अपने देश, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित होंगे तभी भारत विश्व में और अधिक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। लेकिन उनका सम्मान और स्मरण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस मौके पर प्रेम कुमार, ऋषिपाल,बलवान फौजी,सुरेश कैप्टन,विक्रम सिंह,किरोड़ी लाल,दयानंद, वीर सिंह,रामकिशन, प्रदीप लावन,सज्जन सिंह,अमित कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: शादी तय, सगाई हुई... फिर दहेज की मांग पर टूटा रिश्ता, केस हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश: बरेली में मंदिर में घुसकर उत्पात का आरोप, युवक और पिता हिरासत में

उत्तर प्रदेश: UPSC 2022 टॉपर IAS इशिता किशोर ने संभाला बरेली सदर SDM का कार्यभार, प्रशासन को नई दिशा की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: बरेली सदर के SDM प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई, अब बस्ती जिले में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: फैक्ट्री हादसा या हत्या? मजदूर की मौत के मामले में प्रबंधन पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 उप जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, डीएम ने जारी किए आदेश


Featured News