-
☰
No image found.
हरियाणा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में चिकित्सा और कंप्यूटर तकनीक पर सेमिनार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर महेंद्रगढ़ की देवीलाल कॉलोनी स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग में "मानव कल्याण हेतु चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर से क्रांतिकारी बदलाव" विषय पर व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
हरियाणा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर महेंद्रगढ़ की देवीलाल कॉलोनी स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग में "मानव कल्याण हेतु चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर से क्रांतिकारी बदलाव" विषय पर व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दादरी से पधारे डॉ.जतिन श्योराण ने युवाओं को संबोधित करते हुए चिकित्सा और कंप्यूटर तकनीक के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर झज्जर से पधारे कंप्यूटर विशेषज्ञ जोगेंद्र मोर भी उपस्थित रहे। इससे दूर-दराज के मरीज भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आसानी से प्राप्त कर रहे हैं।
डॉ.जतिन श्योराण ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा में कंप्यूटर तकनीक ने उपचार व्यवस्था को अधिक सटीक,तेज और प्रभावी बनाया है। डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड,ऑनलाइन परामर्श,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोग पहचान,आधुनिक जांच प्रणाली और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कंप्यूटर शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम न मानें,बल्कि मानव सेवा और समाज के कल्याण का सशक्त साधन बनाएं।उन्होंने कहा कि भविष्य में चिकित्सा और डिजिटल तकनीक का समन्वय और अधिक मजबूत होगा। इसलिए युवाओं को नई तकनीकों का ज्ञान प्राप्त कर देश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका डॉ.श्योराण ने सरलता से उत्तर दिया। हारट्रोन स्किल सेंटर के स्टाफ ने डॉ.जतिन श्योराण एवं जोगेंद्र मोर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
बिहार: नारदीगंज में 12वीं की परीक्षा शुरू, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश: बरेली केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: AIMM ने दागी जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: बरेली में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सम्मानित
हरियाणा: यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का आक्रोश, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
