-
☰
हरियाणा: नि:शुल्क संस्कार पाठशाला के संचालन को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले समाजसेवी रमेश शाक्य
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नि:शुल्क संस्कार पाठशाला के सुचारू आयोजन हेतु शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिले समाजसेवी रमेश शाक्य फतेहाबाद: सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत 'सर्वत्र शिक्षा समिति' के तत्वावधान में प्रत्येक राज्य में आयोजित की जा रही 'नि:शुल्क संस्कार पाठशाला' के सुचारू सं
विस्तार
हरियाणा: नि:शुल्क संस्कार पाठशाला के सुचारू आयोजन हेतु शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिले समाजसेवी रमेश शाक्य फतेहाबाद: सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत 'सर्वत्र शिक्षा समिति' के तत्वावधान में प्रत्येक राज्य में आयोजित की जा रही 'नि:शुल्क संस्कार पाठशाला' के सुचारू संचालन को लेकर फतेहाबाद के समाजसेवी रमेश शाक्य और जिला परियोजना नियंत्रण अधिकारी साधु बरोका ने चंडीगढ़ में हरियाणा के शिक्षा मंत्री माननीय महिपाल ढांडा से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अहम मुलाकात के दौरान समाजसेवी रमेश शाक्य ने शिक्षा मंत्री को संस्कार पाठशाला के विस्तृत स्वरूप और इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी तथा संपूर्ण दस्तावेजों (कागजातों) सहित एक फाइल भी उन्हें सौंपी। रमेश शाक्य ने बताया कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नि:शुल्क संस्कार पाठशाला के इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। साथ ही, उन्होंने समाज हित के इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग देने का सकारात्मक आश्वासन भी दिया है। रमेश शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा हरियाणा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है और भविष्य में भी यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पाठशाला के मुख्य उद्देश्य बच्चों को नि:शुल्क रूप से उत्तम संस्कार, नैतिक मूल्य, आरंभिक व धार्मिक शिक्षा प्रदान करना, भावी पीढ़ी को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक और शिक्षित करना, बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए खेलकूद, योगाभ्यास एवं योग शिक्षा नि:शुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को एक नई दिशा मिलेगी और उनके चरित्र निर्माण में अहम योगदान प्राप्त होगा।