Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शोहरतगढ़ क्षेत्र पंचायत बैठक में 25.75 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Prvin Kumar , Date: 30/03/2026 11:30:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 30/03/2026 11:30:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  तहसील क्षेत्र शोहरत गढ़ के विकास खण्ड शोहरतगढ़ परिसर में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए 25.75 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  तहसील क्षेत्र शोहरत गढ़ के विकास खण्ड शोहरतगढ़ परिसर में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए 25.75 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता शोहरतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव ने की।पारित बजट में मनरेगा एवं जी.राम.जी. योजना के तहत 18.76 करोड़ रुपये, राज्य वित्त आयोग से 4 करोड़ रुपये तथा केंद्रीय वित्त आयोग से 3 करोड़ रुपये शामिल हैं। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। शोहरतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव ने बताया कि उनके कार्यकाल में शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर का सौंदर्यीकरण, नाली एवं सड़क निर्माण, विद्यालयों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट की स्थापना तथा 400 से अधिक सोलर लाइट लगवाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है, जिसके लिए पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से कार्ययोजना मांगी गई है।एमएलसी प्रतिनिधि एवं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि बदलते भारत में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में इनकी अहम भागीदारी है।

खंड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक में 786 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने बताया कि नवीन शासनादेश के तहत अब आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। इसके स्थान पर शैक्षिक प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल या जन्म प्रमाण पत्र को ही मान्यता दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।बैठक में एडीओ पंचायत संजय पटेल ने शौचालय निर्माण, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुशवाहा ने मनरेगा, पशु विभाग के शनि चौधरी ने टीकाकरण व नंदिनी कृषक योजना तथा एडीओ एजी राजीव सिंह ने पीएम किसान, कृषि यंत्रीकरण और पीएम कुसुम 

योजना पर प्रकाश डाला।इस दौरान प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम सहित अन्य वक्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की सराहना की। लोकसभा प्रभारी नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों से जनता के हित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम यादव ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव,डॉ पवन मिश्रा, बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी,सूर्य प्रकाश पांडे इंजीनियर अमित यादव, विक्रम यादव,जफर आलम, सुभाष यादव सहित, सुनील सिंह , अज़ीज़ अहमद,पिन्टू पटेल, राकेश कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम: 69,804 कर्मियों को स्मार्टफोन, 18,440 को नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में अधूरी सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीणों में भारी परेशानी, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में बदहाल सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: NCBT की सख्त चेतावनी: नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 40 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ, आदिवासी सम्मेलन को किया संबोधित


Featured News