Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा कोटपूतली-बहरोड़ में फोस्टेक प्रशिक्षण, प्रतिभागियों को मिलेंगे प्रमाण पत्र

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 30/03/2026 11:28:14 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 30/03/2026 11:28:14 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  कोटपूतली बहरोड़ जिले में आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएमएचओ डॉ आशीष सिंह शेखावत के निर्देश पर खाद्य व्यापारियों एवं फूड हैंडलर्स के लिए फोस्टेक का दो दिवसीय प्रशिक्षण

विस्तार

राजस्थान:  कोटपूतली बहरोड़ जिले में आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएमएचओ डॉ आशीष सिंह शेखावत के निर्देश पर खाद्य व्यापारियों एवं फूड हैंडलर्स के लिए फोस्टेक का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली से अधिकृत एजेंसी के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया। शशिकांत शर्मा एवं नेहा शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित कर ही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा आज कीकी जा सकती है।

शिवा गर्ग प्रशिक्षक  ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, स्वच्छता मानकों, लाइसेंसिंग नियमों एवं गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही, रियुज्ड कुकिंग ऑयल (आरयूसीओ) के दुष्प्रभावों एवं इसके सुरक्षित निस्तारण के तरीकों पर भी विशेष जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के मिठाई विक्रेता, नमकीन कारोबारी, होटल रेस्टॉरेंट संचालक, डेयरी संचालक, थोक एवं खुदरा किराना व्यापारी, घी-तेल व्यापारी, फल-सब्जी विक्रेता, चाय-नाश्ते के स्टॉल संचालक, कचौरी-पकौड़ी विक्रेता सहित स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया। इसके अलावा अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड डे मील कुक, आवासीय विद्यालयों के रसोई कर्मचारी, राजीविका समूह के सदस्य एवं आशा सहयोगिनियों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया।

रविकांत जांगिड़ जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में रसोई एवं मिड डे मील के अंतर्गत साफ सफाई रखना अति आवश्यक है।इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर जहाँ पोषण वितरित किया जाता है, वहां सफाई बहुत जरूरी है उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को फूड अथॉरिटी की ओर से इस प्रशिक्षण के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। महेश समन्वयक द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों में स्वच्छता, गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया गया। प्रशिक्षण में 1045 लाभार्थियों ने भाग लिया |

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम: 69,804 कर्मियों को स्मार्टफोन, 18,440 को नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में अधूरी सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीणों में भारी परेशानी, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में बदहाल सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: NCBT की सख्त चेतावनी: नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 40 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ, आदिवासी सम्मेलन को किया संबोधित


Featured News