Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5 (सेकंड फेज) के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, डीएम व एसपी रहे मौजूद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Prvin Kumar , Date: 30/03/2026 11:44:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 30/03/2026 11:44:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के विकास खण्ड बांसी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा में मिशन शक्ति अभियान 5 (सेकंड फेज) के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के विकास खण्ड बांसी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा में मिशन शक्ति अभियान 5 (सेकंड फेज) के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी बांसी द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जा रहा है तथा आत्मरक्षा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे वे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के पोस्टर के माध्यम से भी जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाएं किसी भी समस्या में सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश के सर्वोच्च पदों पर भी आसीन हैं। छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता, बस आत्मविश्वास और मेहनत जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 1098, 112, 102, 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बांसी, समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम: 69,804 कर्मियों को स्मार्टफोन, 18,440 को नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में अधूरी सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीणों में भारी परेशानी, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में बदहाल सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: NCBT की सख्त चेतावनी: नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 40 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ, आदिवासी सम्मेलन को किया संबोधित


Featured News