Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: संस्कार पाठशाला की गूंज हर गांव तक: बच्चों में शिक्षा संग संस्कार का संचार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ramesh Kumar (HR) , Date: 20/03/2026 11:21:58 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ramesh Kumar (HR) ,
  • Date:
  • 20/03/2026 11:21:58 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा भारत सरकार के मिनिस्ट्री के सहयोग से नि:शुल्क संस्कार पाठशालाओ का सफल संचालन किया जा रहा है। रमेश शाक्य ने बताया कि  इन पाठशालायो का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति,

विस्तार

हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा भारत सरकार के मिनिस्ट्री के सहयोग से नि:शुल्क संस्कार पाठशालाओ का सफल संचालन किया जा रहा है। रमेश शाक्य ने बताया कि  इन पाठशालायो का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों से जोड़ना है। रमेश शाक्य ने कहा कि इन संस्कार पाठशालाओ की देखरेख राष्ट्रीय काउंसलर धर्मवीर प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है, जो निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। 

रमेश शाक्य ने कहा कि समिति का लक्ष्य पूरे भारत के प्रत्येक राज्य के हर गांव तक इस पहल को पहुंचाना है। वही साधु बरोका ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस पहल से अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है, क्योंकि उनके बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण कर रहे हैं। रमेश शाक्य ने कहा कि सर्वत्र शिक्षा समिति का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। समिति का उद्देश्य संस्कार पाठशाला की गूंज गांव गांव तक हो।