-
☰
No image found.
Illegal Liquor Smuggling: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान हुआ तेज, गिरफ्तार आरोपी पर पहले से दर्ज कई केस
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में नशे पर लगाम, देश को सलाम अभियान के तहत द्वारका जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कार के जरिए अवैध शराब की सप्लाई करता था। गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में स्पेशल स्टाफ की टीम को अवैध शराब के भंडार की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा हैं की पुलिस टीम ने छावला इलाके में एक संदिग्ध स्थान की पहचान की और वहां अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब मिली हैं। पुलिस जांच में सामने आया की आरोपी ने एक कार में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी थी। तलाशी लेने पर पुलिस ने कुल 1133 बोतल अवैध शराब बरामद की हैं साथ ही मौके से अशोक शर्मा नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने शराब के साथ इस्तेमाल की जा रही कार को भी बरामद किया है। आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अशोक शर्मा पहले भी अवैध शराब से जुड़े मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है की आरोपी लंबे समय से इस गैरकानूनी कारोबार में शामिल था और इलाके में शराब की सप्लाई कर रहा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की अवैध शराब कहां से लाई जाती थी और इसे किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है, ताकि अवैध शराब कारोबार के इस पुरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है की अवैध शराब और नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
