Contact for Advertisement 9650503773


Influencer Raped and Blackmailed Case: रील शूट करने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के भी आरोप 

- Photo by : social media

शुभी शिखा नयाल दिल्ली   Published by: , शुभी शिखा नयाल दिल्ली   Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 05:30:05 pm Share:
  • शुभी शिखा नयाल दिल्ली
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 05:30:05 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली सनीसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बुराड़ी इलाके में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने रील शूट करने के बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली सनीसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ बुराड़ी इलाके में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने रील शूट करने के बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दरअसल काफी समय से  महिलाओं को सोशल मीडिया पर पहचान बनाने का सपना दिखाकर उन्हें जाल में फंसाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुरारी इलाके का हैं, जहाँ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया हैं की रील शूट करने के बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने उसका भरोसा जीता और फिर उसका शोषण किया। पीड़ित महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। घटना के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। 

कैसे हुई आरोपी की मुलाकात 

पुलिस प्रशासन के मुताबिक 36 वर्षीय महिला की आरोपी से साल 2022 में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया। बताय जा रहा हैं की सितंबर 2022 में आरोपी ने उसे सोशल मीडिया रील शूट करने के बहाने बुराड़ी के एक होटल में बुलाया, जहाँ उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण करने के आरोप 
 
पीड़ित से पूछताछ के बाद सामने आया की पहली घटना के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई बार उसका यौन शोषण किया। महिला ने यह भी कहा हैं की  बाद में उसे पता चला की आरोपी ने शुरुआत में अपना गलत नाम बताया था। सच सामने आने पर उसने उससे संबंध तोड़ लिए। बताया जा रहा हैं की दूरी बनाने के बाद भी आरोपी के जीजा और एक अन्य रिश्तेदार ने उससे संपर्क किया और धमकियां दीं। 
पुलिस प्रशासन के मुताबिक 10 जून को बुराड़ी थाने में FIR दर्ज की गई थी। मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता महिला की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।