-
☰
मध्य प्रदेश: हनुमान जयंती पर भक्ति का सागर, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा आज 2 अप्रैल, गुरुवार को पोरसा शहर में हनुमान जयंती पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा आज 2 अप्रैल, गुरुवार को पोरसा शहर में हनुमान जयंती पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। कलयुग के प्रधान देवता हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के सभी मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को विशेष श्रृंगार कर आकर्षक रूप में सजाया गया है, जिससे मंदिरों में भक्ति का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। शहर के कई मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है, जो कल तक जारी रहेगा। भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर में महंत राम किशोर दास शास्त्री जी के सानिध्य में 108 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा, जिसके बाद सुंदरकांड का आयोजन भी होगा। अस्पताल वाले मंदिर में अखंड रामायण पाठ आज से शुरू हो चुका है, जिसका समापन गुरुवार को होगा। इसके अलावा नागाजी के मंदिर पर महामंडलेश्वर महंत रालखन दास महाराज के सानिध्य में, बंसी वाले मंदिर पर पुजारी अवतार वन बाबा व महेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में, बिजली घर मंदिर पुजारी पंडित बृजकिशोर शर्मा के सानिध्य में, गल्ला मंडी मंदिर, गणेश मंदिर आचार्य आनंद शास्त्री जी के सानिध्य में, राधा-कृष्ण मंदिर पुजारी राम ओतार शर्मा के सानिध्य में, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रेस्ट हाउस मंदिर, काली माता मंदिर और पुराने थाना स्थित बालाजी मंदिर में पुजारी राजेंद्र प्रसाद महाराज के सानिध्य में सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में धार्मिक आयोजन जारी हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे और प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करगे और पुण्य लाभ लेंगे। हिंदू धर्म में हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। उन्हें संकटमोचन कहा जाता है, यानी वे अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने से भय, रोग और बाधाएं समाप्त होती हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, हनुमान जी ने रामायण में भगवान राम की सेवा कर आदर्श भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी असीम शक्ति और विनम्रता उन्हें अन्य देवताओं से विशिष्ट बनाती है। पोरसा में हनुमान जयंती का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति को भी मजबूत करता है। शहर में हर ओर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति टीम की सफलता, गुमशुदा युवती सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: गौ रक्षा मामलों को लेकर 2 अप्रैल को डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: बिजली की चिंगारी से 100 बीघा फसल जली, किसानों ने मांगा मुआवजा
उत्तर प्रदेश: सोनौली फाटक के पास खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस की कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब और वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार