Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 'गाँव चलो अभियान' में बसपा ने बूथ स्तर पर संगठन को किया मजबूत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 13/07/2026 01:39:02 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 13/07/2026 01:39:02 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गाजीपुर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी 'गाँव चलो अभियान' के तहत जनपद गाजीपुर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: गाजीपुर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी 'गाँव चलो अभियान' के तहत जनपद गाजीपुर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधानसभा 377 जहूराबाद के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा सिऊरीडिह में सेक्टर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सांगठनिक ढांचे को विस्तार देते हुए बूथ संख्या 228 और 229 का सफलतापूर्वक गठन किया गया। 

 मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जहूराबाद विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रमा भारती ने कहा कि आगामी समय में सांगठन मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। 

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बनी रणनीति कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे महासचिव संतोष कुमार जी ने संगठन की आगामी रूपरेखा सामने रखी इस दौरान पूर्व विधानसभा महासचिव व गौरी के पूर्व ग्राम प्रधान नन्दलाल राजभर एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मिश्रीलाल भारती जी ने भी अपने सांगठनिक अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। हुसैनाबाद सेक्टर के अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस समीक्षा बैठक में ग्राम सभा सिऊरीडिह सहित पूरे क्षेत्र से सम्मानित ग्रामवासी, क्षेत्रवासी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से बहुजन समाज के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

Related News

राजस्थान: WPSF संस्था ने राजकीय विद्यालय दूदू में बच्चों को बांटे खिलौने और शूज, शिक्षा सहायता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुई बरेली पुलिस, एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने मार्गों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: विंध्य वाटिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हुई मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश: ग्लैमर ग्लेज फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं का जलवा, जिले के नाम आईं चार शील्ड


Featured News