-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर के मुक्तिधाम स्थित भगवान महाकाल मंदिर में इस वर्ष अच्छी वर्षा, भरपूर फसल एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर के मुक्तिधाम स्थित भगवान महाकाल मंदिर में इस वर्ष अच्छी वर्षा, भरपूर फसल एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यह विशेष आयोजन डॉ. अनिल गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित किया गया। गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचद्रव्य—दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर—के साथ विभिन्न औषधियों से विधिवत महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के बीच सम्पन्न हुए इस दिव्य अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान महाकाल के औषधि अभिषेक से जीवन की बाधाएं दूर होती है। रोग एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है तथा संतान सुख एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी आस्था के साथ क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा हो, किसानों की फसल लहलहाए और जन-जन का जीवन खुशहाल बने, इस उद्देश्य से इंद्रदेव को प्रसन्न करने की कामना भी की गई। आयोजन के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की उन्नति, किसानों की समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। यह धार्मिक आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं बना, बल्कि समाज में सेवा, श्रद्धा, एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी दे गया। महाकाल के आशीर्वाद से संपन्न इस भव्य महाअभिषेक ने पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया।
