Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/06/2026 04:55:00 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/06/2026 04:55:00 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाह थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर के चार देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं,

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाह थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर के चार देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर और एसडीओपी रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान प्रत्येक आरोपी के पास से एक-एक देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों के पास हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अंबाह थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए थे तथा उनका उपयोग किस वारदात में किया जाना था।