Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कला कांड में SIT का बड़ा एक्शन,  मुख्य आरोपी कपिल वीज को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/05/2026 04:20:59 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/05/2026 04:20:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: टोंक खुर्द ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बहुचर्चित टोंक कला घटनाक्रम में दर्ज अपराध के मामले में देवास पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: टोंक खुर्द ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बहुचर्चित टोंक कला घटनाक्रम में दर्ज अपराध के मामले में देवास पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले की गंभीरता और क्षेत्र में बने संवेदनशील हालातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई। SIT के गिरफ्तारी दल ने देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया दिल्ली के कई संभावित और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिश देते हुए पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कपिल वीज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 

भाई मुकेश के साथ मिलकर चला रहा था कारखाना

पुलिस विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी और अब तक की जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कपिल वीज अपने भाई मुकेश के साथ मिलकर इस पूरे विवादित कारखाने का संचालन कर रहा था कारखाने के अवैध कामकाज, प्रबंधन और वित्तीय लेन-देन में दोनों भाइयों की संयुक्त रूप से मुख्य भूमिका सामने आई है टोंक कला घटनाक्रम के बाद जब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की, तो आरोपी कपिल वीज अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था वह पुलिस को चकमा देने के लिए दिल्ली में बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन SIT की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सटीक मुखबिर तंत्र के आधार पर उसे दिल्ली में ही चारों तरफ से घेराबंदी कर दबोच लिया। 

क्षेत्र में तनाव के बाद एक्शन में थी पुलिस

गौरतलब है कि टोंक कला में हुए इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश देखा जा रहा था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गैर-राज्यों में भी छापेमारी कर रही थीं इसी कड़ी में गठित गिरफ्तारी दल को दिल्ली भेजा गया था, जहां टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 

गहन पूछताछ जारी, होंगे कई बड़े खुलासे

फिलहाल देवास पुलिस SIT का गिरफ्तारी दल आरोपी कपिल वीज को हिरासत में लेकर टोंक खुर्द ला रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। टोंक कला घटनाक्रम की मुख्य वजहों, कारखाने के अवैध संचालन के पीछे जुड़े अन्य सफेदपोश चेहरों और फरार अवधि के दौरान आरोपी को संरक्षण देने वाले मददगारों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मुख्य आरोपी कपिल वीज से होने वाली इस पूछताछ के बाद इस पूरे मामले में जल्द ही कई और चौंकाने वाले और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।