-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: थांदला आर्याव्रत पत्रकार संघ में बड़ा फेरबदल, उमेश पाटीदार बने ग्रामीण तहसील अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला आर्याव्रत पत्रकार संघ के झाबुआ जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने थांदला ग्रामीण तहसील अध्यक्ष में बड़ा फेरबदल किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला आर्याव्रत पत्रकार संघ के झाबुआ जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने थांदला ग्रामीण तहसील अध्यक्ष में बड़ा फेरबदल किया है। पूर्व तहसील अध्यक्ष पपेस डामोर को ग्रामीण तहसील अध्यक्ष पद से हटा कर जिले में लेने को कहा है, जबकि ग्राम परवलिया निवासी उमेश पाटीदार को नया ग्रामीण तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को देवीगढ़ के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने उन्हें नियुक्त पत्र सोपा। इस नियुक्ति से क्षेत्रीय पत्रकारों में खुशी की लहर यह नियुक्ति ग्रामीण अंचल पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम जी शेरानी प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमाजी एवं झाबुआ जिला अध्यक्ष हरीश राठौर जी के द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उमेश पाटीदार को सौंपी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश पाटीदार को एक अनुभवी, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकार के रूप में जाना जाता है, जिनसे संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अपनी नियुक्ति पर, उमेश पाटीदार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम जी सेरानी प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमाजी जिला अध्यक्ष हरीश राठौर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
