-
☰
No image found.
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। नवादा सांसद एवं भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने जानकारी दी कि जिले में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिल गई है, जिससे अब केंद्रीय विद्यालय निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। उन्होंने इसे नवादा के लिए गर्व और खुशी का विषय बताया। सांसद ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जिलेवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और नवादा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विवेक ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय बनने से जिले के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण मिलेगा। इससे छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा और उनके सर्वांगीण विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, हजारों परिवारों को अपने बच्चों के लिए जिले में ही उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नवादा के विकास, शिक्षा विस्तार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। केंद्रीय विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि जिले के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांसद ने “विकसित भारत, विकसित नवादा” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नवादा को शिक्षा और विकास के नए आयाम तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
