Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 05:23:16 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 05:23:16 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” के अंतर्गत कपासन उपखण्ड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्री नासिर बेग मिर्जा के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विस्तार

राजस्थान: भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” के अंतर्गत कपासन उपखण्ड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के दो बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्री नासिर बेग मिर्जा के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन, आंकड़ों की शुद्धता, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा निर्धारित प्रपत्रों के सही तरीके से भरने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में क्षेत्र प्रशिक्षक के रूप में श्री अश्विनी कुमार व्यास, श्री प्रकाश चंद्र शर्मा, श्रीमती प्रीति बाला शर्मा एवं श्री बनवारी लाल भांभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत करवाते हुए कार्य की संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक के रूप में सुश्री निधि जैन, राहुल अग्रवाल, धर्मेश दायमा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया तथा डिजिटल प्रक्रियाओं एवं संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। चार्ज अधिकारी श्री नासिर बेग मिर्जा ने उपस्थित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है। अतः प्रत्येक कर्मचारी को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, जिससे सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने का संकल्प व्यक्त किया।