-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-63 क्षेत्र में एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक 19 वर्षीय महिला (निवासी चौक बाजार, महाराजगंज), जो विगत लगभग 03 वर्षों से नोएडा में निवास कर रही है, जे-ब्लॉक, सेक्टर-63 स्थित एक टॉवर पर चढ़ गई थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-63 क्षेत्र में एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक 19 वर्षीय महिला (निवासी चौक बाजार, महाराजगंज), जो विगत लगभग 03 वर्षों से नोएडा में निवास कर रही है, जे-ब्लॉक, सेक्टर-63 स्थित एक टॉवर पर चढ़ गई थी। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस व फायर यूनिट द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर महिला को फायर यूनिट द्वारा हाइ़ड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से सकुशल एवं सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना के उपरांत पुलिस टीम द्वारा महिला से अत्यंत संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संवाद स्थापित किया गया। प्राथमिक पूछताछ में महिला पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक रूप से तनावग्रस्त प्रतीत हुई। महिला के परिजनों को सूचित किया गया है। वर्तमान में महिला की काउंसलिंग कराई जा रही है तथा उसकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधिक एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
