-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बुधवार को जिले के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बुधवार को जिले के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। बैठक में जिले के विभिन्न डीजे संचालकों द्वारा अपने रोजगार की निर्भरता को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं कम डेसीबल स्तर पर डीजे संचालन की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग रखी गई।
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि वर्तमान में डीजे संचालन पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंध लागू है। उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों की मांगों एवं समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। साथ ही, डीजे संचालन से प्रभावित एवं आपत्ति जताने वाले वर्ग की भी बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना जाएगा। दोनों पक्षों की बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संतुलित एवं व्यवहारिक समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में डीजे संचालन पर लागू प्रतिबंध का पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार का उल्लंघन नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने एवं समाधान के लिए यह संवाद आयोजित किया गया है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा जनसंवाद एवं चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बडोले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में डीजे संचालक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
