Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mukhtar Ahamad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/04/2026 05:27:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mukhtar Ahamad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/04/2026 05:27:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अय्यूब अंसारी से जुड़े कथित ब्लैकमेलिंग प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अय्यूब अंसारी से जुड़े कथित ब्लैकमेलिंग प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस (AIMM) ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोपी महिला पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और 'फर्जी पत्रकारिता' के नाम पर हो रही कथित वसूली पर चिंता जताई। AIMM के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज का सम्मानित वर्ग हैं और इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को आयोजित ISWA के ईद मिलन समारोह में संबंधित महिला बिना निमंत्रण के पहुंची थी। जब डॉ. अंसारी ने उसकी अनुचित मांगों को मानने से इनकार किया, तो उन्हें झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी दी गई।

वहीं AIMM के मंडल प्रवक्ता एवं जिला महासचिव एडवोकेट अकील उद्दीन ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को बिना किसी दबाव के उच्चस्तरीय जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी निर्दोष की छवि धूमिल न हो।संगठन ने पुलिस से मांग की है कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन देने वालों में मुख्तार अहमद, अकील उद्दीन, अतीक करम इदरीसी, दीपेश भारती सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।