Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत, भाजपा नेता ने बताया ऐतिहासिक कदम

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 03:58:38 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 03:58:38 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना अम्बाह भारतीय जनता पार्टी विधानसभा दिमनी मंडल के पूर्व मीडिया प्रभारी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण विधेयक) का पुरजोर स्वागत करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर बताया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना अम्बाह भारतीय जनता पार्टी विधानसभा दिमनी मंडल के पूर्व मीडिया प्रभारी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण विधेयक) का पुरजोर स्वागत करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक निर्णय से देश भर की महिलाओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। अपनेश सिंह तोमर ने कहा कि यह विधेयक संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगा, जिससे नीति-निर्धारण में महिलाओं की सीधी और प्रभावी भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बिल न केवल राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण को सकारात्मक रूप से बदलने में भी एक सशक्त माध्यम साबित होगा।

पूर्व मीडिया प्रभारी ने आगे कहा— "किसी भी प्रगतिशील समाज की पहचान उसकी महिलाओं की स्थिति से होती है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, व्यवसाय और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। अब यह आरक्षण विधेयक उन्हें राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए एक मजबूत सुरक्षा चक्र और प्रोत्साहन प्रदान करेगा।" अपनेश सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार के ये प्रयास वंदनीय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राजनीतिक रूप से सशक्त महिला ही समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने और उनकी सुरक्षा की गारंटी देने में सक्षम होगी।