-
☰
मध्य प्रदेश: राणापुर में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश तहसील शाखा रानापुर का पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स साथी उपस्थित रहे। सबसे पहले मां सरस्वती कि पुजा कर दीप प्रज्ज्वलित किया
विस्तार
मध्य प्रदेश: प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश तहसील शाखा रानापुर का पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स साथी उपस्थित रहे। सबसे पहले मां सरस्वती कि पुजा कर दीप प्रज्ज्वलित किया एवं सरस्वती वंदना की गई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानापुर के शाखा प्रबंधक मुख्य अतिथि थे, कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला समिति झाबुआ के अध्यक्ष श्री ललित त्रिवेदी ने की। प्रांतीय सचिव एवं तहसील शाखा रानापुर के आदरणीय श्री दुर्गेश्वर जी ने स्वागत भाषण दिया,कार्यकारी अध्यक्ष जानकी लाल जी सकलेचा जी ने आम व्यय का ब्योरा रखा।कार्यक्रम में 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनर्स साथीयों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया। नवीन सदस्यों को दुपट्टा पहना कर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पेटलावद, थांदला, मेघनगर,जोबट शाखाओं के अध्यक्षों ने भी भाग लिया एवं पेंशनर्स कि समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। जिला समिति झाबुआ से अध्यक्ष श्री ललित त्रिवेदी के साथ श्री राजेन्द्र जोशी सचिव, श्री पीड़ी रायपुरिया कोषाध्यक्ष, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत त्रिवेदी एवं श्री अशोक चौहान ने भाग लिया। श्री रायपुरिया जी ने अपनी ओजस्वी वाणी में कविता सुनाई कार्यक्रम का संचालन श्री जगमोहन सिंह जी राठौर तहसील अध्यक्ष थांदला ने किया अंत सभी का आभार श्री एन.एल.पोरवाल जी ने व्यक्त किया और सभी से सुरूचि भोज करने के आग्रह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल