Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 05:33:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 05:33:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दुकानदार, व्यापारी वर्ग एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसंवाद के दौरान उपस्थित नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। आमजन द्वारा मुख्य रूप से यातायात अव्यवस्था तथा एक नाली के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समस्या से अवगत कराया गया। 

इसके अतिरिक्त, एसडीओपी महोदया द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, गुंडागर्दी करने वाले व्यक्तियों, तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, अवैध हूटर बजाने वालों एवं स्टंटबाजी करने वाले युवकों के संबंध में भी आमजन से जानकारी प्राप्त की गई। आमजन से ऐसे तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी महोदया द्वारा तत्काल मौके पर स्टॉपर लगवाकर प्रारंभिक कार्रवाई कराई गई। साथ ही, सीएमओ एवं ट्रैफिक विभाग के समन्वय से स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आश्वासन दिया गया, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।