-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मिशन 2028 को लेकर बसपा का शक्ति प्रदर्शन, शिवपुरी में विशाल संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: युवाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने पर जोर, जनसमस्याओं के समाधान का भी दिया भरोसा शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी द्वारा आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार 23 मई 2026 को शिवपुरी
विस्तार
मध्य प्रदेश: युवाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने पर जोर, जनसमस्याओं के समाधान का भी दिया भरोसा शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी द्वारा आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार 23 मई 2026 को शिवपुरी स्थित शिव वाटिका, नवग्रह मंदिर के पीछे ए.वी. रोड पर गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा स्तरीय विशाल संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष माननीय सुआलाल जाटव जी ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मनीष आनंद जी, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी बसपा उपस्थित रहे विशेष अतिथियों में माननीय अनिल रवि जी, एडवोकेट मनीष कतरौलिया जी, रमेश कुशवाह जी जोन प्रभारी बसपा, भारत सिंह भिलाला जी जिला अध्यक्ष गुना एवं मुकेश अहिरवार जी जिला अध्यक्ष अशोकनगर विशेष रूप से मौजूद रहे बैठक में मिशन 2028 को लेकर संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सेक्टर स्तर की सक्रियता एवं गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने को लेकर गहन मंथन किया गया नेताओं ने स्पष्ट कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जीता जाएगा इस दौरान युवाओं को संगठन में अधिक से अधिक भागीदारी देने, नई टीम तैयार करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया मुख्य अतिथि माननीय मनीष आनंद जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा समाज के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज रही है उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता के बीच काम करें, पार्टी हर संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, बहुजन समाज की आवाज उतनी बुलंद होगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याएं एवं जनहित के मुद्दे भी पार्टी प्रभारीगण के सामने रखे इस पर प्रभारीगण ने भरोसा दिलाया कि पार्टी केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, सम्मेलन में लोकसभा एवं विधानसभा स्तर के पूर्व प्रत्याशी, सेक्टर प्रभारी, पोलिंग बूथ पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश ने यह संकेत दे दिया कि बसपा अब मिशन 2028 को लेकर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।
उत्तर प्रदेश: शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे कॉलोनीवासी, जमकर धरना-प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा को लेकर ग्रेटर नोएडा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने जेलों को सुधार और कौशल विकास केंद्र बनाने के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: विदिशा में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बसपा का हल्लाबोल, आज कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश: रोजगार बंद होने से परेशान व्यापारियों ने निगम प्रशासन पर उठाए सवाल
